देश की खबरें | राजस्थान में अनेक जगह भारी बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई।
जयपुर, 24 जून राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में मानसून की सक्रियता अभी बनी रहेगी।
इसके अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में विशेषकर पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी से अतिभारी बारिश हुई। सबसे अधिक 180 मिलीमीटर बारिश बारां के मांगरोल में दर्ज की गई।
इसी तरह बारां में किशनगंज में लगभग 110 मिमी. और शाहाबाद में 170 मिमी. बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, अलवर व झुंझुनू जिले में कहीं कहीं 30 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में एक नया मौसमी तंत्र बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

