देश की खबरें | मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, कई जगह यातायात प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कई हिस्सों में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। जलभराव के कारण कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 20 मई मुंबई के कई हिस्सों में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। जलभराव के कारण कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में बारिश की तीव्रता मुंबई की तुलना में अधिक थी, जबकि मुंबई में केवल हल्की वर्षा हुई।
अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे तक पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद अंधेरी (मालपा डोंगरी) में 57 मिमी और अंधेरी (पूर्व) में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि पूर्वी उपनगरों में पवई में सबसे अधिक 38 मिमी बारिश हुई, इसके बाद भांडुप में 29 मिमी बारिश हुई।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि पेड़ गिरने की एक घटना और शॉर्ट सर्किट की एक घटना को छोड़कर, महानगर में कोई अन्य घटना नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि शहर या उपनगरों में किसी भी बड़े जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है और महानगर में यातायात सामान्य है।
हालांकि, यातायात पुलिस ने दावा किया कि अंधेरी सबवे में जलभराव हुआ, जिसके कारण यातायात रोक दिया गया था।
यात्रियों ने कहा कि बारिश के कारण यातायात धीमा हो गया।
मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 21 से 24 मई के बीच गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

