एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश, जोधपुर में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को तेज बारिश हुई और जोधपुर में बारिश से संबंधित घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश, जोधपुर में तीन लोगों की मौत

जयपुर, 21 जून दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को तेज बारिश हुई और जोधपुर में बारिश से संबंधित घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भीलवाड़ा में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह से शाम तक भीलवाड़ा में 175 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।

विभाग के मुताबिक, कोटा में 44.9 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 27 मिमी और जोधपुर में 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

विभाग ने बताया कि कई और जगहों पर भी 12 मिलीमीटर तक बारिश हुई।

पुलिस के मुताबिक, जोधपुर में एक कार के पानी से भरे बड़े गड्ढे में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दईजर इलाके में यह घटना हुई और गड्ढा लगभग छह फुट गहरा था।

पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में व्यवसायी हरिप्रकाश भंडारी (58), उनकी रिश्तेदार उर्मिला देवी (72) व एक अन्य महिला की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश आने वाले दिनों में जारी रहेगी और भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22 से 24 जून को कहीं-कहीं भारी-अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).