देश की खबरें | केरल में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण व्यापक क्षति हुई है तथा नदियों-बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण आईएमडी को तीन जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी करना पड़ा है।

तिरुवनंतपुरम, 26 जुलाई केरल के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण व्यापक क्षति हुई है तथा नदियों-बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण आईएमडी को तीन जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी करना पड़ा है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार शाम एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में बारिश की चेतावनी की स्थिति को 'ऑरेंज अलर्ट' से 'रेड अलर्ट' कर दिया। विभाग ने पथानामथिट्टा, कोट्टायम, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और बाकी तीन जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया।

आईएमडी ने कहा कि केरल में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है, शनिवार और रविवार को 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं के कारण 30 जुलाई तक केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर मछली नहीं पकड़ने की सलाह दी गई है।

कोझिकोड के कई हिस्सों में रात भर हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए तथा मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बिजली के तार और खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

कोट्टायम, पलक्कड़ और कन्नूर जिलों से भी ऐसी ही घटनाएं सामने आईं।

वायनाड स्थित बाणासुर सागर बांध और पलक्कड़ जिले के अलियार बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ने के बाद उनके फाटक खोल दिए गए हैं। इन जलाशयों के निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

‘इरिगेशन डिजाइन एंड रिसर्च बोर्ड' (आईडीआरबी) और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने विभिन्न नदियों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनका जलस्तर भारी बारिश के कारण "खतरनाक रूप से बढ़ गया है।"

पथानामथिट्टा में मणिमाला, अचनकोविल और पंबा नदियों के लिए अलर्ट जारी किए गए है। इसी तरह तिरुवनंतपुरम में वामनपुरम; कोल्लम में पल्लीक्कल और इडुक्की जिले में थोडुपुझा नदी के लिए अलट जारी किये गए हैं।

आईडीआरबी और सीडब्ल्यूसी ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी परिस्थिति में इन जल निकायों को पार करने या उनमें प्रवेश करने से बचने का आग्रह किया है।

इस बीच भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने रविवार रात 8:30 बजे तक कासरगोड और अलपुझा तटों पर 2.8 से 3.4 मीटर ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

मछुआरों और तटीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: द रोज बाउल में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स