देश की खबरें | दिल्ली में हुई भारी बारिश, कई हिस्सों में जलभराव एवं यातायात जाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को भारी वर्षा हुई जिससे जलभराव एवं यातायात जाम की समस्या खड़ी हो गयी। शहर के कई हिस्से पहले से ही पिछले कुछ दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को भारी वर्षा हुई जिससे जलभराव एवं यातायात जाम की समस्या खड़ी हो गयी। शहर के कई हिस्से पहले से ही पिछले कुछ दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं।
यमुना का पानी बाहर आ जाने के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अप्रत्याशित बाढ़ जूझ रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज वर्षा से शहर में पारा (अधिकतम तापमान) एक डिग्री घटकर 34.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम अधिकारियों के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत और 92 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम कार्यालय ने रविवार को आसमान में बादल छाये रहने तथा मध्यम वर्षा होने एवं गरज के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस आसपास रह सकता है।
शनिवार की वर्षा से यमुना में जलस्तर बढ़ने की संभावना है जो पहले ही पिछले कई दिनों से खतरे के निशान 205.33मीटर से ऊपर बह रही है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शनिवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.62 मीटर पर आ गया, जो बृहस्पतिवार रात आठ बजे अपने चरम 208.66 मीटर पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

