देश की खबरें | राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ऊपर बने एक मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य के कई भागों में बीते 24 घंटों के दौरान व्यापक बारिश दर्ज की गई।
जयपुर, 27 जुलाई राजस्थान के ऊपर बने एक मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य के कई भागों में बीते 24 घंटों के दौरान व्यापक बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को पाली, चित्तौड़गढ़ और बारां सहित कई इलाकों में बारिश हुई। पाली के सादड़ी में दो घंटे तक भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर काफी पानी भर गया।
उन्होंने बताया कि तंत्र के प्रभाव के कारण कई जिलों-विशेषकर कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभागों में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 136 मिलीमीटर (मिमी) बारिश कुशलगढ़, बांसवाड़ा में दर्ज की गई।
प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में भारी बारिश होने का अनुमान है।
प्रवक्ता ने बताया कि 29-30 जुलाई तक भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

