देश की खबरें | नासिक में चक्रवात की वजह से भारी वर्षा, महिला की बिजली का करंट लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नासिक के कई हिस्सों में चक्रवात निसर्ग के चलते भारी वर्षा हुई और जिले में वर्षा जनित घटनाओं में 45 वर्षीय एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।

जियो

नासिक, चार जून नासिक के कई हिस्सों में चक्रवात निसर्ग के चलते भारी वर्षा हुई और जिले में वर्षा जनित घटनाओं में 45 वर्षीय एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।

चक्रवाती तूफान ने बुधवार दोपहर में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग के पास दस्तक दी थी। तूफान ने मुंबई में प्रवेश नहीं किया और बृहस्पतिवार को विदर्भ क्षेत्र की ओर बढ़ गया। यह अब कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़े | Delhi University Exams 2020: डीयू के पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को नहीं देना होगा एग्जाम.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के चलते उत्पन्न स्थिति से बुधवार को नासिक जिले में भारी वर्षा हुई। कई क्षेत्रों में मंगलवार रात से ही वर्षा शुरू हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, 24 घंटे में जिले में 144.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात हुई 10 आइसोलेशन कोच.

उन्होंने कहा कि भारी वर्षा से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। नासिक शहर में कई स्थानों पर तेज हवा से पेड़ गिर गए। बुधवार को इसकी वजह से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह में ही बहाल हो सकी।

नासिक शहर के अलावा जिले के कई अन्य तहसीलों जैसे डिंडोरी, ओझार, मनमाड, निफाड, साताना, त्र्यंबकेश्वर, चांदवाड, मालेगांव, पेठ, येवला, कलवान में भी भारी वर्षा हुई।

जिला प्राधिकारियों के अनुसार यशोदा पवार (45) नाम की महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वह बुधवार को जिले के राहुरी गांव स्थित एक कुक्कुट फार्म गई थी। परिसर में जमा पानी में करंट आ गया था और उसने जैसे ही उसमें प्रवेश किया, उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि भारी वर्षा से जिले में सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के पास घाट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। मलबे को हटा दिया गया है और सड़क साफ कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\