देश की खबरें | पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग पर भारी बारिश से भूस्खलन, यातायात बाधित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, चार अगस्त उपनगर कांदिवली में पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर मंगलवार सुबह भूस्खलन से पश्चिमी उपनगर से दक्षिणी मुम्बई की ओर यातायात बाधित रहा।

दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update in India: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 52,050 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 18,55,745.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें सुबह करीब सात बजे अली यावर जंग मार्ग (पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग) पर मलबा होने की जानकारी देने के लिए फोन आया।’’

डब्ल्यूईएच एक प्रमुख मार्ग है, जो दहिसर से मुम्बई में उपनगरीय बांद्रा तक फैला है।

यह भी पढ़े | अयोध्या: 'रामार्चन पूजा'-सभी प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए पूजा शुरू, 5 अगस्त को मंदिर की राखी जाएगी नींव: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अन्य एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुम्बई की ओर जाने वाले इलाके में यातायात प्रभावित है। रोजाना वहां से आने-जाने वाले लोगों और आपात सेवाओं में जुटे लोग भी काफी प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि अधिकारियों ने सड़क से मलबा हटाने के लिए सड़क के एक हिस्से को बंद कर दिया है।

वहां मलबे में फंसी एक कार को भी निकाला गया।

दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात को दूसरी ओर परिवर्तित कर दिया गया है और सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।

मुम्बई और उसके निकटवर्ती इलाकों में सोमवार रात से ही भारी बारिश जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसे ही भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)