विदेश की खबरें | ताइवान में तूफान की आशंका के बीच भारी बारिश, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उसने बताया कि तूफान की आशंका के मद्देनजर हजारों लोगों को निचले या पहाड़ी इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
उसने बताया कि तूफान की आशंका के मद्देनजर हजारों लोगों को निचले या पहाड़ी इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विभाग ने बताया कि तूफान ‘क्राथोन’ के कारण बदली मौसमी परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 70 लोग घायल हुए हैं।
केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, 209 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आने वाले इस तूफान के बृहस्पतिवार को तड़के ताइवान के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट पर पहुंचने की आशंका है। पिछले चार दिनों में तटीय ताइतुंग काउंटी में कम से कम 128 सेंटीमीटर बारिश तथा प्रमुख बंदरगाह शहर काऊशुंग में 43 सेंटीमीटर बारिश हुई है।
अधिकारियों ने पूरे तटीय क्षेत्र में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं और सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हुआलिन काउंटी में, भूस्खलन की आशंका वाले रिहायशी इलाके से 3,000 से अधिक लोगों को निकाला गया। दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइनान में लगभग 200 लोगों और दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी के 800 से अधिक निवासियों को भी निकाला गया है।
लगभग 27 लाख की आबादी वाले शहर काऊशुंग के तूफान से सीधे प्रभावित होने की आशंका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

