एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया और कई निचले इलाकों तथा सड़कों पर पानी भर गया है।

देश की खबरें | बेंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद

बेंगलुरु, 21 अक्टूबर बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया और कई निचले इलाकों तथा सड़कों पर पानी भर गया है।

बेंगलुरु के उपायुक्त (शहरी) जगदीश जी. ने भारी बारिश के बीच सोमवार को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।

बेंगलुरु में एक सप्ताह के भीतर भारी बारिश के कारण स्कूल बंद किए जाने के आदेश दूसरी बार जारी किए गए हैं।

बारिश के बीच यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जलमग्न सड़कों से गुजरे। शहर के कई स्थानों में पेड़ गिर जाने के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए बेंगलुरु में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।’’

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है संभावित बिजली कटौती और परिवहन, रेल, सड़क तथा हवाई यात्रा में संभावित व्यवधान के लिए तैयार रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).