एजेंसी न्यूज

UP में भारी बारिश का कहर, लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, उन्नाव में 3 की जान गई

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है. राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई.

UP में भारी बारिश का कहर, लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, उन्नाव में 3 की जान गई
UP में बारिश का कहर (Photo: ANI)

लखनऊ, 16 सितंबर : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है. राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं. वहीं, उन्नाव में भी बड़ा हादसा हो गया. यहां भारी बारिश के चलते एक घर की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 घायल है. Agra: बदमाशों ने दिन दहाड़े व्यापारी पर गोली चलाई, भीड़ ने दबोच कर किया पुलिस के हवाले (Watch Video)

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कुछ मजदूर दिलकुशा इलाके में आर्मी एन्क्लेव के पास झोपड़ियों में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि रात भर भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी ढह गई.

मोर्डिया ने कहा, ‘‘हम घटनास्थल पर देर रात तीन बजे पहुंचे. नौ शव मलबे से निकाले गए. एक व्यक्ति को बचा लिया गया.’’उन्होंने बताया कि मलबे से जीवित निकाले गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्नाव में 3 की मौत 

उन्नाव में देर रात बारिश की वजह से एक कच्चे घर की छत गिरने तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल है. हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, तीन बच्चों की मां हादसे में घायल हो गई है.

एसडीएम अजित जायसवाल ने बताया, 'बारिश के कारण कच्चे घर की छत कल रात करीब 3 बजे गिर गई और 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  आपदा के मृतकों के परिवारीजन को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं. प्रावधानों के तहत उनके लिए पक्का मकान बनाया जाएगा, मकान बनने तक आश्रय और भोजन दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).