एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिमी ओडिशा में बृहस्पतिवार की सुबह तक भारी बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा के कुछ पश्चिमी और आंतरिक जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है । मौसम विभाग ने यह जानकारी दी ।

देश की खबरें | पश्चिमी ओडिशा में बृहस्पतिवार की सुबह तक भारी बारिश की संभावना

भुवनेश्वर, 21 सितंबर ओड़िशा के कुछ पश्चिमी और आंतरिक जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है । मौसम विभाग ने यह जानकारी दी ।

मौसम विभाग ने बताया कि लगातार दो दिनों तक कम दबाव के बनने से प्रदेश के तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई ।

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, ‘‘कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, बोलनगीर, बारगढ़, झारसुगुडा और सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।’’

इस बीच बुधवार को राजधानी भुवनेश्वर और पश्चिमी एवं आंतरिक जिलों में बुधवार को तेज बारिश जारी रही ।

मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर ओडिशा और उसके आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया है ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान इसके पश्चिम तथा उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने कहा कि नबरंगपुर जिले के दाबूगांव में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 135.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद झारसुगुडा जिले के देवगांव में 76 मिमी, संबलपुर जिले के जुजुमारा में 70.8 मिमी, सुंदरगढ़ जिले के हेमगिरी में 65 मिमी, और सालेभट्टा में 57.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी है ।

भुवनेश्वर और कटक समेत अन्य स्थानों पर पिछले 24 घंटे में 50 मिमी से कम बारिश दर्ज की गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).