देश की खबरें | उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को पूरी रात भारी बारिश हुई जिससे टिहरी के बूढ़ा केदार क्षेत्र में धर्मगंगा सहित अनेक नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
देहरादून, 26 सितंबर उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को पूरी रात भारी बारिश हुई जिससे टिहरी के बूढ़ा केदार क्षेत्र में धर्मगंगा सहित अनेक नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
बूढ़ा केदार क्षेत्र में इस साल जुलाई में भी बादल फटने और बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ था और अब वहां देर रात से हो रही बारिश के कारण उफान पर आई धर्मगंगा ने वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को तहस-नहस कर दिया।
घनसाली की उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह ने बताया कि जुलाई आपदा के बाद धर्मगंगा के तट पर शुरू किए गए मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों को उसके उफान पर आने के कारण काफी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, एक पोकलैंड मशीन क्षतिग्रस्त हो गयी है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।
पिछले 24 घंटों में देहरादून जिले के मसूरी और कालसी क्षेत्र में 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि विकासनगर में 120 मिमी और देहरादून में 81.5 मिमी बारिश हुई। नैनीताल में 84 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
पिथौरागढ़ में काली नदी 890 मीटर के अपने खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे 888.60 मीटर पर बह रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

