एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के भरतपुर सहित तीन जिलों में मूसलाधार बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में बांसवाड़ा, बूंदी, भरतपुर जिले में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

देश की खबरें | राजस्थान के भरतपुर सहित तीन जिलों में मूसलाधार बारिश

जयपुर, 26 जुलाई मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में बांसवाड़ा, बूंदी, भरतपुर जिले में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भरतपुर व नागौर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा बांसवाड़ा, बूंदी, भरतपुर जिले में कहीं कहीं अति भारी वर्षा दर्ज की गयी है।

इस दौरान सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के केसरपुरा में 157 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी व बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून 'ट्रफ लाइन' अपने सामान्य अवस्था में है। उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के भी कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अनेक स्थानों पर 29 से 31 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).