एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली, नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को भारी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जल भराव हो गया और दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों और बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी।

देश की खबरें | दिल्ली, नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली में सोमवार को भारी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जल भराव हो गया और दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों और बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी।

लाजपत नगर, आईटीओ, लोधी रोड, लुटियंस दिल्ली तथा नोएडा में भारी बारिश दर्ज की गयी।

बारिश से कुछ इलाकों में जल भराव हो गया तथा नोएडा और दिल्ली के बीच, आईटीओ तथा अन्य जगहों पर यातायात की रफ्तार थम गयी।

इससे पहले दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था।

दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में पिछले साल अप्रैल के मुकाबले इस साल महीने में कम तापमान दर्ज किया गया और बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिक बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).