देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 27 जुलाई के लिए 'ऑरेज अलर्ट' जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बुधवार को भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ लेकिन कुछ देरी के साथ उपनगरीय रेल सेवाओं का परिचालन सामान्य रहा।
मुंबई, 26 जुलाई मुंबई में बुधवार को भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ लेकिन कुछ देरी के साथ उपनगरीय रेल सेवाओं का परिचालन सामान्य रहा।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिये 'ऑरेंज अलर्ट' चेतावनी जारी की है। विभाग ने इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
बुधवार सुबह जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, "मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने 24 घंटों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।"
ऑरेंज अलर्ट के बीच मुंबई और उपनगरों में सुबह से भारी बारिश हो रही है।
विभाग के मुताबिक, मुंबई में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच 61.19 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि में पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 34.53 मिमी और 40.68 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई और उपनगरों में यातायात धीमा हो गया है, लेकिन लोकल ट्रेन और बेस्ट की बसें कुछ देरी के साथ सामान्य रूप से चल रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

