एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के जयपुर व सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में जयपुर तथा सवाई माधोपुर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

देश की खबरें | राजस्थान के जयपुर व सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में जयपुर तथा सवाई माधोपुर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्के से मध्यम वर्षा हुई। जयपुर व सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।

इस दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के कालवाड़ में 93 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर के मलारना में 85 मिलीमीटर, सांभर में 78 मिलीमीटर, चौथ का बरवाड़ा में 69 मिलीमीटर व नागौर के मेड़ता में 57 मिलीमीटर हुई।

राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है। आगामी एक-दो दिन जोधपुर उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इसके अनुसार 9-10 जुलाई को भी मेघ गर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य में 11 जुलाई से भारी बारिश में कमी होने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).