एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्‍थान के जोधपुर संभाग में भारी बारिश का दौर जारी, अब राहत की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान के जोधपुर संभाग में जोरदार बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 135मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार बारिश से जोधपुर शहर एवं आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्‍कूल बंद हैं और अनेक ट्रेन भी रद्द की गई हैं।

देश की खबरें | राजस्‍थान के जोधपुर संभाग में भारी बारिश का दौर जारी, अब राहत की उम्मीद

जयपुर, 28 जुलाई राजस्‍थान के जोधपुर संभाग में जोरदार बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 135मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार बारिश से जोधपुर शहर एवं आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्‍कूल बंद हैं और अनेक ट्रेन भी रद्द की गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में बारिश की गतिविधियां कम होने से लोगों को राहत मिलेगी।

विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जोधपुर शहर में 73.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्‍य में सबसे अधिक 135 मिमी बारिश जोधपुर के लोहावट में हुई। जोधपुर संभाग में ही भोपालगढ़ एवं फलोदी में 66 मिलीमीटर. बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा भी जोधपुर संभाग के अन्य क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे तक धौलपुर में 44.5 मिमी, श्रीगंगानगर में 46.5 मिमी, अलवर में 21.5 मिमी, चूरू में 21 मिमी, बांरा के शाहबाद में 20 मिमी, वनस्थली और करौली में चार-चार मिमी, बीकानेर में तीन मिमी एवं जालौर 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से जोधपुर बारिश की गतिविधियों में कमी होगी, हालांकि इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश कहीं-कहीं हो सकती है। शुक्रवार एवं शनिवार को जोधपुर में आंशिक बादल छाए रहने एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में राज्य की राजधानी जयपुर एवं इसके आसपास के इलाकों में अच्‍छी खासी बारिश हुई है। इस दौरान जयपुर के फुलेरां में नौ सेंटीमीटर, अलवर के रामगढ़ में आठ सेंटीमीटर, जयपुर के सांगानेर में छह सेंटीमीटर बारिश हुई तो जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, सिरोही, अजमेर व भरतपुर जिलों में भी हल्‍की से मध्‍यम दर्ज की बारिश दर्ज की गई।

लगातार बारिश से अनेक जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है। अनेक सड़कें एवं रेल पटरियां पानी में डूब गई हैं। जोधपुर मंडल में भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर जलभराव को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बुधवार को 12 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने, छह ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने एवं सात ट्रेनों का मार्ग बदलने की घोषणा की। जोधपुर जिले में सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में 26, 27 व 28 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).