देश की खबरें | मुंबई और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और कोंकण के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 21 अगस्त भारत मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और कोंकण के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आईएमडी (मुंबई) की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भुते ने कहा, ‘‘पूर्वी मध्यप्रदेश पर निम्न दबाव बनने और संबद्ध चक्रवाती प्रवाह के चलते, मध्य महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और घाट के इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।’’
उन्होंने कहा कि हवा की गति 45 किमी से 55 किमी के बीच रहने की उम्मीद है।
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इसके अलावा, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग के लिए अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है।"
आज सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा था कि विदर्भ क्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ (भारी से बहुत भारी वर्षा का संकेत) जारी किया गया है। पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ में अगले 24 घंटों में आंधी के साथ-साथ भारी बारिश का अनुमान है।
इससे पहले, मुंबई और ठाणे में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम 5:30 बजे तक भारी से मध्यम बारिश दर्ज हुई।
विभाग के अनुसार, रायगढ़ जिले से सटे माथेरान वेधशाला में इस अवधि में 32.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने कहा कि रायगढ़ जिले के अलीबाग मौसम केंद्र में 19.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरि जिले में 83.6 मिमी बारिश हुई। पालघर जिले में डहाणु वेधशाला में 32.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो में 20.6 मिमी वर्षा और सांताक्रूज वेधशाला में 45.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने कहा कि ठाणे बेलापुर औद्योगिक संघ के मौसम केंद्र ने 36.4 मिमी वर्षा दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

