देश की खबरें | हिमाचल के पांच जिलों में दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, 37 सड़कें बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के 12 में से पांच जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया और 17 सितंबर तक राज्य में बारिश का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शिमला, 11 सितंबर हिमाचल प्रदेश के 12 में से पांच जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया और 17 सितंबर तक राज्य में बारिश का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने कहा कि किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है
विभाग ने बागानों, फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका के बारे में भी लोगों को सतर्क रहने को कहा।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि राज्य में कुल 37 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। मंडी और कांगड़ा में 10-10 सड़कें, शिमला में छह, सिरमौर में चार, बिलासपुर और कुल्लू में तीन-तीन और ऊना जिले में एक सड़क बंद है।
एसईओसी ने बताया कि राज्य में 106 बिजली व्यवस्थाओं में भी बाधा उत्पन्न हुई है।
राज्य में रुक-रुककर मध्यम बारिश जारी रही और मंगलवार शाम से नाहन में 86.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पावंटा साहिब में 46.4 मिमी, धर्मशाला में 35.4 मिमी, चंबा में 30.5 मिमी, जोत में 28 मिमी और मनाली में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से वर्षा में 20 प्रतिशत की कमी आई है तथा राज्य में 674.2 मिमी औसत के मुकाबले 538.5 मिमी वर्षा हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि 27 जून से सात सितंबर तक चल रहे मानसून के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 158 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग अभी भी लापता हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य को 1,305 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

