देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘भीषण लू’ चलने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को ‘भीषण लू’ चलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को ‘भीषण लू’ चलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, लंबे समय तक शुष्क मौसम के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ गई है। ‘‘अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य तथा पश्चिम भारत में लू चलने का अनुमान है।’’

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी ‘भीषण लू’ की स्थिति बनी रही और दिल्ली के आठ मौसम केन्द्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जबकि नरेला, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केन्द्र में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

इसके बाद दिल्ली में तीन से पांच अप्रैल के बीच एक बार फिर लू चल सकती है।

दिल्ली में पिछले साल 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में 31 मार्च 1945 को 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जो मार्च के महीने में दर्ज सर्वाधिक तापमान था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\