एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 342 रुपये और चांदी में 2,007 रुपये की भारी गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बिकवाली के रुख के समाचारों से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को बहुमूल्य धातुओं में नरमी बढ गयी। स्थानीय बाजारमें सोने का भाव 342 रुपये की गिरावट के साथ 45,599 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | सोने में 342 रुपये और चांदी में 2,007 रुपये की भारी गिरावट

नयी दिल्ली, 26 फरवरी वैश्विक बाजारों में बिकवाली के रुख के समाचारों से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को बहुमूल्य धातुओं में नरमी बढ गयी। स्थानीय बाजारमें सोने का भाव 342 रुपये की गिरावट के साथ 45,599 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि चांदी भी 2,007 रुपये की भारी गिरावट के साथ 67,419 रुपये प्रति किलो ग्राम पर थमी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,941 रुपये पर और चंदी 69,426 रुपये के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में भारी गिरावट आने के बावजूद वैश्विक बाजारों में सोने में बिकवाली के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 342 रुपये की गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,760 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 26.78 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).