एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह घने कोहरे के बीच तापमान में भारी गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही दृश्यता शून्य तक पहुंच गई और न्यूनतम तापमान भारी गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कार्यालय ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह घने कोहरे के बीच तापमान में भारी गिरावट

नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही दृश्यता शून्य तक पहुंच गई और न्यूनतम तापमान भारी गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कार्यालय ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया, ‘‘पालम में रात 12 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई। देर रात दो बजकर 30 मिनट पर दृश्यता सुधरकर 500 मीटर हो गई, लेकिन सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर भारी गिरावट के साथ यह शून्य पर पहुंच गई। पूरी रात पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।’’

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यह 10.5 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).