मेक्सिको में गर्मी से इस साल अभी तक 112 लोगों की मौत, 2022 से तीन गुना अधिक
स्वास्थ्य मंत्रालय आम तौर पर हर सप्ताह गर्मी से मौत के मामलों पर एक रिपोर्ट जारी करता है, लेकिन इस बार रिपोर्ट देर से जारी की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय से गर्मी के कारण हुई मौत के मामलों की जानकारी देने में विलंब पर किए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है.
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में राष्ट्रपति ने दावा किया था कि कुछ पत्रकारों ने गर्मी के संबंध में जानकरी बढ़ा-चढ़ाकर पेश की है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार देर रात जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में गर्मी से मौत के मामले काफी बढ़ गए हैं. इस साल अभी तक गर्मी से हुई मौत के मामले 2022 की तुलना में करीब तीन गुना अधिक हैं. Pakistan: पाकिस्तानियों की हज यात्रा मुश्किल में, सऊदी अरब एविएशन ने मांगा बकाया पैसा.
स्वास्थ्य मंत्रालय आम तौर पर हर सप्ताह गर्मी से मौत के मामलों पर एक रिपोर्ट जारी करता है, लेकिन इस बार रिपोर्ट देर से जारी की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय से गर्मी के कारण हुई मौत के मामलों की जानकारी देने में विलंब पर किए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है.
रिपोर्ट के अनुसार, 18-24 जून में मौत के सबसे अधिक 69 मामले सामने आए. हाल के सप्ताहों में मेक्सिको के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया था. 11 से 17 जून के बीच देश में गर्मी से मौत के 31 मामले सामने आए.
इस साल अभी लू लगने और पानी की कमी के कारण उत्तरी सीमावर्ती राज्य नुएवो लियोन में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि गर्मी से मौत के मामलों से जुड़ी खबरें झूठी हैं और यह उनके प्रशासन के खिलाफ मीडिया के अभियान का हिस्सा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

