देश की खबरें | झारखंड उच्च न्यायालय में लालू प्रसाद की याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद की याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी गई है। याचिका के जरिये उन्होंने चारा घोटाला के एक मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार दिये जाने और सजा सुनाये जाने को चुनौती दी है।

रांची, चार मार्च झारखंड उच्च न्यायालय में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद की याचिका पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी गई है। याचिका के जरिये उन्होंने चारा घोटाला के एक मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार दिये जाने और सजा सुनाये जाने को चुनौती दी है।

उच्च न्यायालय ने राजद प्रमुख के वकील देवर्षि मंडल को याचिका में त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया और कहा कि अदालत 11 मार्च को याचिका पर सुनवाई करेगी।

चूंकि, अदालत की कार्यवाही ऑनलाइन हुई, इसलिए याचिका में त्रुटियों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।

प्रसाद ने मामले में अपनी सजा स्थगित करने का भी अदालत से अनुरोध किया है और उन्होंने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाओं की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि प्रसाद को रांची में एक सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये निकालने से जुड़े चारा घोटाला के एक मामले में दोषी करार दिया था। अदालत ने उन्हें 21 फरवरी को पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी और 60 लाख रुपये का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रसाद ने विशेष सीबीआई अदालत के इस फैसले के खिलाफ 24 फरवरी को झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया था।

राजद प्रमुख जमानत पर जेल से बाहर थे और उन्होंने सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था तथा वह 15 फरवरी से हिरासत में हैं।

उन्हें उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए यहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेंडिकल साइंसेज (रिम्स) में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड