विदेश की खबरें | चीन में कनाडा के नागरिक के खिलाफ दर्ज जासूसी के मामले की सुनवाई पूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा ने कहा है कि उसके राजनियक अधिकारियों को चीन सरकार की गोपनीय जानकारी चुराने के आरोपी माइकल स्पावोर के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

कनाडा ने कहा है कि उसके राजनियक अधिकारियों को चीन सरकार की गोपनीय जानकारी चुराने के आरोपी माइकल स्पावोर के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

चीन में स्थित कनाडा के उच्चायोग के मिशन उप प्रमुख जिम निकेल ने कहा कि स्पावोर के वकील ने उन्हें बताया है कि शुक्रवार दोपहर मामले की सुनवाई पुरी हो गई है। अभी कोई फैसला नहीं आया है। निकेल ने स्पावोर की निजता की रक्षा क नियमों का हवाला देते हुए इसके अलावा और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

देनदोंग की एक अदालत ने वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि उसने जासूसी और अवैध तरीके से सरकारी गोपनीय जानकारी विदेश भेजने के मामले में स्पावोर के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई की है।

अदालत ने कहा कि स्पावोर और उनके बचाव पक्ष के वकील सुनवाई के समय अदालत में मौजूद रहे। अदालत ''कानून के हिसाब से तय तिथि'' पर इस मामले में फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में चीन की ख्वावे दूरसंचार कंपनी की अधिकारी मेंग वांगझू को अमेरिका के अनुरोध पर कनाडा के वेंकुवर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके कुछ दिन बाद चीन ने कनाडा के दो नागरिकों स्पावोर और माइकल कोवरिग को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कोवरिग के खिलाफ सोमवार के एक अदालत में सुनवाई होनी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज