देश की खबरें | छात्रों की आवाज सुने और कदम उठाए सरकार: सोनिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट एवं जेईई की परीक्षाएं कोरोना वायरस महामारी के बीच कराने के फैसले को लेकर शुक्रवार को कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी इच्छा के अनुसार कदम उठाना चाहिए।
नयी दिल्ली, 28 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट एवं जेईई की परीक्षाएं कोरोना वायरस महामारी के बीच कराने के फैसले को लेकर शुक्रवार को कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी इच्छा के अनुसार कदम उठाना चाहिए।
सोनिया ने कांग्रेस के ‘स्पीक अप फॉर स्टूडेंट्स सेफ्टी’ अभियान के तहत वीडियो जारी कर कहा, ‘‘मुझे इसका अहसास है कि आप (छात्र) मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। आपकी परीक्षा के मुद्दे को सबसे अधिक महत्व मिलना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ यह सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप हमारा भविष्य हैं। हम बेहतर भारत के निर्माण के लिए आप पर निर्भर हैं।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला उनकी सहमति के आधार पर होना चाहिए।
यह भी पढ़े | Encounter in Shopian District: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़.
सोनिया ने कहा, ‘‘आशा करती हूं कि सरकार आपकी आवाज सुनेगी और आपकी इच्छा के अनुसार कदम उठाएगी। सरकार को मेरी यही सलाह है।’’
गौरतलब है कि जेईई(मेन) परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच होगी, जबकि नीट परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित कराने का कार्यक्रम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)