देश की खबरें | स्वस्थ जीवनशैली के चलते ग्रामीण क्षेत्र कोविड-19 से बहुत हद तक अछूते: नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि देश के ग्रामीण हिस्से स्वस्थ जीवन शैली और खुले वातावरण में रहने के चलते कोरोना वायरस महामारी से बहुत हद तक अछूते रहे हैं।

नवसारी (गुजरात), पांच मार्च उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि देश के ग्रामीण हिस्से स्वस्थ जीवन शैली और खुले वातावरण में रहने के चलते कोरोना वायरस महामारी से बहुत हद तक अछूते रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पिज्जा और बर्गर पश्चिमी देशों के लिए अच्छे हैं, लेकिन भारतीयों को स्वास्थ्य के लिए हितकर भोजन करना चाहिए।

उप राष्ट्रपति ने यहां एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘यह अध्ययन का विषय होना चाहिए कि देश के ग्रामीण इलाकों में लोग कोरोना वायरस से बहुत हद तक अप्रभावित क्यों हैं? मेरा मानना है कि उनके कड़ी मेहनत करने और खुले वातावरण में रहने ने इसमें (उनके वायरस संक्रमण से अछूता रहने में) काफी योगदान दिया है।’’

नायडू ने कहा, ‘‘हम शहरी क्षेत्रों में रहते हैं और धूप में निकलने से बचते हैं। अब हमारी हर चीज बंद है, हमारी कार बंद है, हम बंद घरों के अंदर हैं...कार्यालय बंद हैं और अब हम अपने दिमाग को भी बंद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की प्राचीन वास्तुकला के नियम हवा के परिसंचरण और धूप पर जोर देते हैं, लेकिन शहरी क्षेत्रों में हम ऐसा नहीं कर रहे हैं और यह कोरोना वायरस से प्रभावित हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं से कड़ी मेहनत वाली जीवनशैली अपनाने, कड़ी मेहनत को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना लेने वाले हमारे पूर्वजों से सीखने और पाश्चात्य जीवनशैली त्यागने का अनुरोध करता हूं।’’

नायडू ने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को किसी अन्य रोग की तरह देखना चाहिए और इसे सामाजिक कलंक नहीं समझना चाहिए।

निराली मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना लार्सन ऐंड टूर्बो के अध्यक्ष ए एम नाइक द्वारा की जा रही है। इस आठ एकड़ क्षेत्र में फैले ए एम नाइक हेल्थकेयर कॉम्पलेक्स में 500 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Taxi, Auto Unions Strike: दिल्ली-एनसीआर में आज से कमर्शियल वाहनों का तीन दिवसीय स्ट्राइक शुरू, जानें उनकी प्रमुख मांगें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड