देश की खबरें | कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर 70 % के करीब, संक्रमितों की मृत्युदर दो % से कम हुई :सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर मंगलवार को लगभग 70 प्रतिशत आंकी गई, वहीं संक्रमितों की मृत्यु दर दो फीसदी से नीचे चली गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त देश में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर मंगलवार को लगभग 70 प्रतिशत आंकी गई, वहीं संक्रमितों की मृत्यु दर दो फीसदी से नीचे चली गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रभावी नियंत्रण नीति, आक्रामक और व्‍यापक परीक्षण के सफल कार्यान्‍वयन के साथ-साथ देखभाल के दृष्टिकोण पर आधारित गंभीर रोगियों के मानकीकृत क्लीनिकल प्रबंधन के परिणामस्‍वरूप यह संभव हुआ है।

यह भी पढ़े | Krishna Janmashtami 2020: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में इन्वीटेशन से होगी एंट्री, ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के भक्त बन सकेंगे कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा.

उसने कहा कि अधिक से अधिक रोगियों के ठीक होने और अस्‍पतालों से छुट्टी मिलने तथा घर में पृथक-वास (हल्‍के और मध्‍यम रोगियों के मामले में) के कारण स्वस्थ हुए रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 15,83,489 तक पहुंच गई है। इसमें 47,746 रोगी वे भी शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटे में अस्‍पतालों से छुट्टी दी गयी है।

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) बढ़कर 69.80 प्रतिशत हो गयी है।

यह भी पढ़े | BSNL’s 88 Thousand Employees Traitors, Says BJP MP Anantkumar Hegde: बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े का विवादित बयान, BSNL के 88 हजार कर्मचारियों को बताया गद्दार, कहा- निजीकरण के बाद निकाल दिया जाएगा.

उसने कहा कि देश में इस समय संक्रमितों की वास्‍तविक संख्‍या 6,39,929 है जो अब तक सामने आये कुल मामलों की केवल 28.21 प्रतिशत है। ये सभी रोगी सक्रिय चिकित्सा देख-रेख में हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वस्थ होने के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी होने से ठीक हुए रोगियों और इलाज करा रहे कोविड-19 रोगियों की संख्या का अंतर लगभग 9.5 लाख हो गया है। भारत की जांच (टेस्ट), रोगियों का पता लगाने (ट्रैक) और उपचार (ट्रीट) की रणनीति इच्छित परिणाम दर्शा रही है। इसलिए स्वस्थ होने वाले लोगों और मौजूदा इलाज करा रहे रोगियों की संख्या के बीच अंतर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।’’

मंत्रालय ने कहा कि अस्‍पतालों में बेहतर और प्रभावी क्लीनिकल उपचार पर ध्‍यान दिए जाने, शीघ्र और समय पर मरीजों को अस्‍पतालों में लाने के लिए एंबुलेंसों की नॉन-इनवेसिव, बेहतर और समन्वित सेवाओं के उपयोग से कोविड-19 रोगियों का सुगम और सक्षम प्रबंधन करने में मदद मिली है।

उसने कहा, ‘‘इसके परिणामस्‍वरूप संक्रमितों की मृत्‍युदर (सीएफआर) वैश्विक औसत की तुलना में कम हो गयी है। यह दर मंगलवार को दो प्रतिशत से घटकर 1.99 प्रतिशत पर आ गई है।’’

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाली मरीजों की संख्या में भी कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सामने आए 53,601 नए मरीजों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22,68,675 हो गई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 871 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 45,257 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\