देश की खबरें | रहाणे के लिए स्वास्थ्य प्राथमिकता, परिवार के आईपीएल के लिए यूएई नहीं जाने में समस्या नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान उनकी पत्नी और बेटी मौजूद रहें लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण जोखिम को देखते हुए अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों के परिवारों को प्रतियोगिता से प्रतिबंधित करता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान उनकी पत्नी और बेटी मौजूद रहें लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण जोखिम को देखते हुए अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों के परिवारों को प्रतियोगिता से प्रतिबंधित करता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच किया जाना है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: अयोध्या में भव्य सौंदर्यीकरण का काम जारी, राम मंदिर की नींव में डाला जाएगा 151 पवित्र नदियों का जल.

राजस्थान रायल्स की जगह आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले रहाणे ने कहा कि स्वास्थ्य शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।

रहाणे ने इंडिया टुडे के कार्यक्रम ‘इंस्पिरेशन’ में कहा, ‘‘व्यक्तिगत तौर पर कोविड-19 स्थिति को एक तरफ रख दें तो आप चाहते हैं कि आपका परिवार आपके साथ यात्रा करे लेकिन इस स्थिति में सुरक्षा महत्वपूर्ण है, आपकी पत्नी, परिवार और बेटी की सुरक्षा, बेशक आपकी टीम के साथियों की सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है। ’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, रूटीन चेक-अप के लिए 30 जुलाई को हुईं थी एडमिट: 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल मुझे लगता है कि सबसे पहले स्वास्थ्य और फिर क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण है। हमने अपने परिवार के साथ चार-पांच महीने (लॉकडाउन के दौरान) बिताए।’’

रहाणे ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ यूएई में परिवारों को आने की स्वीकृति देने का फैसला बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी मालिकों को करना है।

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले रहाणे ने कहा कि वह आगामी सत्र में दिल्ली के खिलाड़ियों और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने को लेकर काफी रोमांचित हूं। मुझे मौका मिला है। पिछले साल जब मैं हैंपशर की ओर से खेल रहा था तो दिल्ली कैपिटल्स ने मेरे से पूछा था कि क्या मैं उनके लिए खेलने का इच्छुक हूं।’’

रहाणे ने कहा, ‘‘मैंने समय लिया और मैंने सोचा कि यह मेरे लिए कुछ नया सीखने का मौका है। बेशक दादा (सौरव गांगुली जो आईपीएल 2019 में टीम के मेंटर थे) वहां नहीं होंगे, उस समय मेरा ध्यान इस पर था कि अगर मैं दादा और रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेल पाया तो मैं काफी चीजें सीख सकता हूं। एक क्रिकेटर के रूप में आप यही चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\