देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग दिवस मनाने के लिए राज्यों को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से 21 जून को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली, 20 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से 21 जून को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आग्रह किया है।

मंत्रालय ने प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए योग ‘एंबेस्डर’ के रूप में प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित करने का भी सुझाव दिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने हाल ही में राज्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियमित रूप से सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) का उद्देश्य कल्याण और समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने में इसकी व्यापक क्षमता को लेकर जागरूकता पैदा करना और नागरिकों के बीच योग के अभ्यास को बढ़ावा देना है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय 'खुद और समाज के लिए योग' है।

चंद्रा ने पत्र में कहा, "मैं सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह करता हूं कि वे 21 जून को अपने सभी संचालित एएएम केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 मनाएं और 'परिवार के साथ योग' अभियान को बढ़ावा दें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\