विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के समय ट्रंप की रैली को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ‘खतरनाक कदम’ बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के कारण देश में ज्यादातर गतिविधियां बंद हो गई थीं, लेकिन ट्रंप ने अब रैली करने की योजना बनाई है और वह ओक्लाहोमा के टुल्सा जाएंगे जहां कोविड-19 के मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
कोविड-19 के कारण देश में ज्यादातर गतिविधियां बंद हो गई थीं, लेकिन ट्रंप ने अब रैली करने की योजना बनाई है और वह ओक्लाहोमा के टुल्सा जाएंगे जहां कोविड-19 के मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हालांकि भीड़ के बीच संक्रमण फैलने के खतरे का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल उठाया है और कहा है कि जब लोग अपने घरों को लौटेंगे तो संक्रमण फैल सकता है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.
हार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. आशीष झा ने ट्रंप की आगामी रैली को इसमें भाग लेने वाले लोगों और उन लोगों के लिए खतरनाक कदम बताया जो उन्हें प्यार करते हैं।
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) ने इस तरह के कार्यक्रमों को कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अधिक जोखिम भरा बताया है।
यह भी पढ़े | तालिबान के हमलों में पिछले 2 हफ्तों में 89 अफगान नागरिक मारे गए, 150 घायल: अफगान सरकार.
केन्द्र ने कहा, ‘‘रैलियों में छह फुट की दूरी पर रहना मुश्किल होता है और रैली में भाग लेने वाले लोग स्थानीय क्षेत्र से बाहर से आते हैं। सीडीसी उन स्थानों पर मास्क पहनने की सिफारिश करता है जहां लोगों के चिल्लाने या नारे लगाने की संभावना रहती है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)