एजेंसी न्यूज

झारखंड में आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू की जाएगी

झारखंड सरकार जल्द ही उन लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू करेगी, जो केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

झारखंड में आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू की जाएगी
Champai Soren (Photo Credits ANI)

रांची, 25 जून : झारखंड सरकार जल्द ही उन लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू करेगी, जो केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि सरकार गरीबों को सस्ती कीमतों पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये तक का लाभ दिया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया ताकि योजना जल्द से जल्द शुरू की जा सके. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दूसरे धर्म की महिला से बात करने पर व्यक्ति की पिटाई

सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए. झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 12:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).