नयी दिल्ली, एक मई कोविड-19 महामारी से मुकाबला कर रहे स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों में स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी अपनी सामान्य ड्यूटी से अधिक काम कर रहे हैं।
सिंह ने स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों को 4,900 सुरक्षा उपकरण प्रदान किए।
इन सुरक्षा उपकरणों को केंद्रीय भंडार द्वारा तैयार किया गया है।
सिंह ने कहा कि देश कई हफ्तों से कोरोना वायरस से युद्ध कर रहा है।
उन्होंने कहा, “देशव्यापी लॉकडाउन का पालन करते हुए अधिकतर नागरिक जहां घरों में हैं वहीं चिकित्सा और पुलिस विभाग के कर्मी इस कठिन समय में अपनी सामान्य ड्यूटी से आगे बढ़कर काम कर रहे हैं।”
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग राज्यमंत्री सिंह ने शुक्रवार को अपने घर पर आयोजित एक छोटे समारोह में सेनिटाइजर इत्यादि समेत 4900 सुरक्षा उपकरण स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों को प्रदान किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY