एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाषा की अलग-अलग फाइलों से शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

देश की खबरें | शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर की अलग-अलग फाइलों से शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: विदेश मंत्रालय ने कहा, ICJ के फैसले को लागू करने के अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर पाया पाकिस्तान.

संसद36 वायरस लीड हर्षवर्द्धन रास

देश में कोविड मृत्यु दर घट कर एक फीसदी से नीचे लाने का लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री

यह भी पढ़े | जानिए क्या है भारतीय सेना का ऑपरेशन ‘स्नो लेपर्ड’.

नयी दिल्ली, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोविड-19 से होने वाली मौत की दर फिलहाल, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे कम (1.64) फीसदी है और सरकार का लक्ष्य इस मृत्यु दर को घटा कर एक फीसदी से भी कम करने का है।

संसद32 राजनाथ पार्टियां रास

राज्यसभा में विपक्षी दलों ने चीन के साथ सीमा पर अप्रैल की यथास्थिति बहाल करने की मांग की

नयी दिल्ली, राज्यसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार से भारत-चीन सीमा पर इस साल अप्रैल वाली यथास्थिति बहाल करने को कहा।

संसद16 लीड राजनाथ रास

एकतरफा ढंग से यथास्थिति में बदलाव का प्रयास अस्वीकार्य : राजनाथ ने पूर्वी लद्दाख मुद्दे पर कहा

नयी दिल्ली, लद्दाख के पूर्वी क्षेत्र में चीन की सेना के साथ जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत शांतिपूर्ण तरीके से सीमा मुद्दे के हल के लिए प्रतिबद्ध है और हमने राजनयिक एवं कूटनीतिक माध्यम से पड़ोसी देश को बता दिया है कि यथास्थिति में एकतरफा ढंग से बदलाव का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य होगा।

दि39 विपक्ष लीड कोविंद

विपक्षी नेता दिल्ली दंगा मामले में राष्ट्रपति से मिले, हिंसा में पुलिस की भूमिका की जांच की मांग

नयी दिल्ली, विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और फरवरी में हुए दंगों के दौरान पुलिस की भूमिका के अलावा घटना की जांच के संबंध में अपनी चिंताएं प्रकट की ।

दि29 न्यायालय एनएलएसआईयू एनएलएटी

न्यायालय का एनएलएसआईयू के एनएलएटी-2020 के आयोजन के खिलाफ याचिका पर 21 सितंबर को आदेश

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि एनएलएसआईयू द्वारा अलग से प्रवेश परीक्षा एनएलएटी-2020 आयोजित करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 21 सितंबर को आदेश सुनाया जायेगा।

प्रादे69 कश्मीर दूसरी लीड मुठभेड़

मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक महिला की मौत

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बटमालू इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए और एक महिला की भी इसके चपेट में आने से मौत हो गई। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक अफसर समेत दो कर्मी घायल हो गए हैं।

प्रादे45 वायरस पाकिस्तान शादी

कोविड-19 : हिन्दू शरणार्थी समुदाय के 11 जोड़े शादी के बाद छह महीने से पाकिस्तान में फंसे

इंदौर (मध्य प्रदेश), कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान वीजा की मियाद खत्म होने के कारण सिंधी हिंदुओं के शरणार्थी समुदाय के 11 पुरुष पाकिस्तान में शादी के बाद अपनी पत्नियों के साथ पिछले छह महीने से पड़ोसी मुल्क में फंसे हैं।

वि19 अमेरिका ट्रंप भारत ड्रग

ट्रंप ने अवैध मादक पदार्थों के पारगमन वाले देशों के तौर पर भारत और 20 अन्य देशों को चिह्नित किया

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और 20 अन्य देशों को अवैध मादक पदार्थों के बड़े उत्पादक देशों या मादक पदार्थों का पारगमन करने वाले देशों के तौर पर चिह्नित किया है। ट्रंप ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि उनका प्रशासन मादक पदार्थों से जुड़े आपराधिक संगठनों और उनके समर्थकों से अभूतपूर्व पैमाने पर लड़ाई लड़ रहा है।

वि18 अमेरिका चीनी हैकर

चीनी नागरिकों पर साइबर हमले का आरोप, भारत सरकार के कंप्यूटर नेटवर्क को भी बनाया निशाना

वाशिंगटन, अमेरिकी न्याय विभाग ने पांच चीनी नागरिकों पर अमेरिका और भारत सरकार के कंप्यूटर नेटवर्क समेत दुनिया की 100 से ज्यादा कंपनियों और संस्थानों पर साइबर हमला कर डाटा तथा कारोबार संबंधी सूचनाएं चुराने का आरोप लगाया है ।

वि17 पाक गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत

गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण प्रांत का दर्जा देगा पाकिस्तान, मिलेंगे संवैधानिक अधिकार: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान के दर्जे को बढ़ाकर इसे एक पूर्ण प्रांत बनाने का फैसला किया है। पाकिस्तान के मीडिया में बृहस्पतिवार को एक वरिष्ठ मंत्री के हवाले से दी गई रिपोर्ट में यह बात कही गयी।

अर्थ8 बंगाल जीएसटी मित्रा

राज्यों को जीएसटी विकल्पों पर सहमत करने के लिए राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल हो रहा है: अमित मित्रा

कोलकाता, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने आरोप लगाया कि राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए दिए गए जीएसटी विकल्पों पर राज्यों को सहमत करने के लिए राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल जा रहा है।

खेल14 न्यायालय खेल मान्यता

खेल संगठनों को मान्यता देने से पहले दिल्ली उच्च न्यायालय की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं: शीर्ष अदालत

नयी दिल्ली, केन्द्र और भारतीय ओलंपिक संघ को बृहस्पतिवार को उस समय बड़ी राहत मिली जब उच्चतम न्यायालय ने कहा कि देश में विभिन्न खेल महासंघों को मान्यता देने से पहले उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुमति देने की जरूरत नहीं है।

खेल10 खेल आईसीसी वनडे रैंकिंग

आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट शीर्ष पर कायम, बेयरस्टो शीर्ष 10 में

दुबई, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो हाल में समाप्त हुई सफेद गेंद की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बूते शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

दि24 न्यायालय सुदर्शन टीवी केंद्र

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए पर्याप्त नियमन मौजूद, डिजिटल मीडिया का नियमन पहले हो: केंद्र

नयी दिल्ली, केंद्र ने कहा है कि यदि उच्चतम न्यायालय मीडिया नियमन के मुद्दे पर कोई फैसला लेता है तो पहले यह डिजिटल मीडिया के संबंध में लिया जाना चाहिए क्योंकि यह बहुत तेजी से लोगों के बीच पहुंचता है और वॉट्सएप, ट्विटर तथा फेसबुक जैसी एप्लिकेशन्स के चलते किसी भी जानकारी के वायरल होने की संभावना रहती है।

दि21 मोदी लीड जन्मदिवस

प्रधानमंत्री हुए 70 साल के, लगा बधाइयों का तांता

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को 70 साल के हो गए और इस अवसर पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और केंद्रीय मंत्रियों सहित दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विपक्ष के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

वि6 अमेरिका पुरस्कार खन्ना

कोविड-19 के दौरान भारत में लाखों लोगों का पेट भरने के लिए मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना सम्मानित

न्यूयॉर्क, मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना को कोविड-19 के दौरान भारत में लाखों लागों को भोजन मुहैया कराने के लिए 2020 के प्रतिष्ठित ‘एशिया गेम चेंजर अवार्ड’ से सम्मनित किया जाएगा।

अर्थ11 विश्व बैंक भारत

विश्व बैंक के मानव पूंजी सूचकांक में भारत का 116वां स्थान

वाशिंगटन, विश्व बैंक के वार्षिक मानव पूंजी सूचकांक के नवीनतम संस्करण में भारत का 116वां स्थान है। यह सूचकांक देशों में मानव पूंजी के प्रमुख घटकों का मूल्यांकन करता है।

अर्थ6 सूचीबद्ध हैप्पीएस्ट माइंड्स

हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 111 प्रतिशत से अधिक बढ़े शेयर

नयी दिल्ली, हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज लिमिटेड के शेयर गुरुवार को अपने निर्गम मूल्य 166 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 111 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।

खेल7 खेल आईपीएल चेन्नई संभावना

अंतिम चार के सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल धोनी के धुरंधरों पर रहेंगी नजरें

नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स कुछ बड़े खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने और टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के शुरूआती मामलों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम चार में पहुंचने के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).