एजेंसी न्यूज

शाम 6.30 बजे तक के मुख्य समाचार

शाम 6.30 बजे तक के मुख्य समाचार
जमात

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल की अलग-अलग फाइलों से शनिवार शाम 6.30 बजे तक जारी महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैंः-

दि46 वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना संक्रमण के कुल 14,378 मामलों में से 4291 मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़े हैं : मंत्रालय

नयी दिल्ली, देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों में से 4291 मामले दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में मार्च में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

दि42 वायरस तीसरी लीड भारतीय नौसेना

पश्चिमी नौसैना कमान में 26 नौसैन्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

नयी दिल्ली, मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान में तैनात भारतीय नौसेना के कम से कम 26 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों में इस संक्रमण का यह पहला बड़ा मामला है।

दि17 वायरस मोदी मंत्रालय

मानवता इस महामारी से उबर जाएगी : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिये विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर जाएगी।

अर्थ1 पथकर राजमार्ग

राष्ट्रीय राजमार्गों पर 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी टोल टैक्स की वसूली

नयी दिल्ली: सरकार के निर्देश के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स (पथकर) की वसूली पुन: शुरू करेगा। कोरोना वायरस महामारी के चलते 26 दिन की छूट के बाद राजमार्गों पर पथकर वसूली फिर शुरू करने का यह निर्णय सोमवार से सड़कों पर ट्रकों की आवाजाही की छूट देने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्णय के मद्देनजर लिया गया है।

अर्थ11 लॉकडाउन श्रम राज्य

श्रमिकों की शिकायत निपटाने के लिए राज्य सरकारें नोडल अधिकारी तय करें: गंगवार

नयी दिल्ली: श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों की शिकायतें निपटाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोडल अधिकारी बनाने की सलाह दी। साथ ही इन अधिकारियों को मंत्रालय के 20 नियंत्रण कक्षों के साथ समन्वय करने के लिए भी कहा है।

दि15 कांग्रेस समूह

कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर रुख तय करने के लिए मनमोहन की अगुवाई में सलाहकार समूह बनाया

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने वर्तमान समय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और अपना रुख तय करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय सलाहकार समूह का गठन किया है।

प्रादे45 महाराष्ट्र वायरस राहुल शिवसेना

राहुल ने दिखाया कि संकट के वक्त विपक्ष को कैसे पेश आना चाहिए : शिवसेना

मुंबई, शिवसेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शनिवार को यह कहते हुए प्रशंसा की कि उन्होंने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर सकारात्मक रुख अपनाया और दिखाया कि संकट के दौरान जिम्मेदार विपक्षी पार्टी को कैसे पेश आना चाहिए।

दि20 दिल्ली दंगे शरजील आरोप-पत्र

जामिया दंगों के सिलसिले में शरजील इमाम के खिलाफ आरोप-पत्र दायर

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यहां एक अदालत में जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बयान से लोगों के बीच वैमनस्य बढ़ा जिसकी वजह से जामिया मिल्लिया इस्लामिया के इलाके में दंगे हुए।

प्रादे84 महाराष्ट्र अदालत एल्गार लीड तेलतुंबड़े

एल्गार परिषद मामला : एनआईए की हिरासत में अब 25 अप्रैल तक रहेंगे आनंद तेलतुंबड़े

मुंबई, यहां की एक विशेष अदालत ने एल्गार परिषद-कथित माओवादी संबंधों के मामले में दलित अधिकार कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबड़े की एनआईए की हिरासत की अवधि 25 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

वि25 वायरस विश्व आंकड़ा

वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख हुई, लॉकडाउन के विरोध को ट्रंप का समर्थन

वाशिंगटन, कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा दुनियाभर में 1,50,000 के पार चला गया है जिसमें से करीब एक चौथाई मौत केवल अमेरिका में हुई हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन के आदेशों के खिलाफ देश में हो रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है।

अर्थ2 वायरस आईएमएफ अर्थव्यवस्था

दुनिया की अर्थव्यवस्था गंभीर संकुचन का झटका झेलने को तैयार रहे : आईएमएफ

वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने आगाह किया है कि मौजूदा संकट ने कई उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के नीति निर्माताओं के लिए ‘कठिन चुनौती’ पेश की है। मुद्राकोष का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती थी पर अब इस महामारी की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत अधिक खस्ता हो गई है तथा 2020 में गंभीर आर्थिक संकुचन तय है।

खेल17 खेल एआईटीए मंत्रालय

एआईटीए ने मंत्रालय के निर्देश पर आजीवन मानद पदों को खत्म किया

नयी दिल्ली, अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) खेल मंत्रालय के निर्देश पर आजीवन अध्यक्ष, आजीवन उपाध्यक्ष और आजीवन सलाहकार जैसे मानद पदों को खत्म करने पर सहमत हो गया है।

खेल8 खेल रीजीजू आईओए

आईओए-मंत्रालय विवाद पर बोले रीजीजू, एनएसएफ की स्वायत्ता हर हालत में बरकरार रहे

नयी दिल्ली, खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि सरकार का राष्ट्रीय खेल महासंघों के कामकाज में दखल देने का कोई इरादा नहीं है और महासंघों की स्वायत्ता हर हालत में बरकरार रहनी चाहिेये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).