एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शाम साढ़े छह बजे के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -

देश की खबरें | शाम साढ़े छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 13 जुलाई मंगलवार को की विभिन्न फाइलों से शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -

दि33 वायरस मोदी पूर्वोत्तर

पर्यटन स्थलों, बाजारों में बिना मास्क भारी भीड़ का नजर आना चिंता का विषय : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पहाड़ी पर्यटन स्थलों और बाजारों में बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है।

दि40 कांग्रेस महंगाई

संसद में उठाएंगे महंगाई का मुद्दा, जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाए सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई को रोकने में विफल रहने और जनता की बेबसी का फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें कम कर और जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटाकर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की।

दि62 दूसरी लीड मानसून

दिल्ली में मानसून का इंतजार खत्म, बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

नयी दिल्ली, बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंच गया, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।

खेल19 खेल यशपाल तीसरी लीड निधन

भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक यशपाल शर्मा का निधन

नयी दिल्ली, मध्यक्रम में अपनी जुझारू बल्लेबाजी के कारण भारतीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाने वाले और 1983 विश्व कप के नायक यशपाल शर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

दि50 अदालत पुरी दूसरीलीड मानहानि

अदालत का साकेत गोखले को लक्ष्मी पुरी, उनके पति हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ ट्वीट हटाने का निर्देश

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कार्यकर्ता साकेत गोखले को पूर्व भारतीय राजनयिक लक्ष्मी एम. पुरी के खिलाफ कथित मानहानि वाले ट्वीट को तत्काल हटाने का मंगलवार को निर्देश दिया।

दि1 चोकसी अदालत जमानत

चोकसी सुनवाई के लिए तभी डोमिनिका आएगा जब वह स्वस्थ होगा : मीडिया ने अदालत के हवाले से कहा

नयी दिल्ली : डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोपों में सुनवाई का सामना करने के लिए भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमनिका ‘‘सिर्फ’’ तभी आएगा जब डॉक्टर उसे सुनवाई में शामिल होने के लिए ‘‘स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे।

दि31 मंत्रिमंडल लीड समितियां

मंत्रिमंडल समितियों का पुनर्गठन: स्मृति, सिंधिया, सोनोवाल महत्वपूर्ण समितियों में शामिल

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल के कुछ दिनों बाद सरकार ने मंत्रिमंडल की शक्तिशाली समितियों का पुनर्गठन किया है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और सर्वानंद सोनोवाल को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति का सदस्य बनाया गया है।

प्रादे58 छत्तीसगढ़ बस हड़ताल

छत्तीसगढ़ में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

रायपुर, छत्तीसगढ़ में यात्री किराए में बढ़ोतरी सहित अपनी दो मांगों को लेकर मंगलवार से निजी बस मालिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

दि20 वायरस लीड मामले

कोविड-19: संक्रमण से मौत के 2,020 मामले आए सामने

नयी दिल्ली, मध्य प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की मौत के आंकड़ों के फिर से मिलान के बाद हुई बढ़ोतरी से भारत में एक दिन में संक्रमण से मौत के 2,020 मामले सामने आए और मृतक संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई। वहीं, देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई।

प्रादे18 राजस्थान भाजपा विधायक

फर्जी अंकतालिका मामले में भाजपा विधायक को अदालत ने जेल भेजा

जयपुर : राजस्थान की एक स्थानीय अदालत ने भाजपा के विधायक अमृत लाल मीणा को सरपंच के चुनाव में अपनी पत्नी की फर्जी अंकतालिका पेश करने के मामले में जेल भेज दिया है।

वि19 नेपाल देउबा प्रधानमंत्री

शेर बहादुर देउबा पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने

काठमांडू, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा मंगलवार को पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री बने। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

वि25 इराक अस्पताल दूसरी लीड आग

इराक के अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से 64 लोगों की मौत

बगदाद, इराक के दक्षिण में स्थित दी कार प्रांत के एक अस्पताल में मंगलवार को आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है।

अर्थ3 डॉ रेड्डीज स्पुतनिक

भारत के 50 से अधिक शहरों में स्पुतनिक-वी की पेशकश: डॉ रेड्डीज

हैदराबाद, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-वी की पेशकश देश के 50 से अधिक शहरों और कस्बों में की है।

खेल22 खेल महिला रैंकिंग

मिताली को पछाड़कर टेलर आईसीसी एक दिवसीय रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बनीं

दुबई, भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज मिताली राज को पछाड़कर वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम एक दिवसीय रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बन गईं।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें

वि30 वायरस-लैंबडा-संस्करण

कोविड : लैंबडा वेरिएंट अब 29 देशों में है, क्या यह ज्यादा खतरनाक है?

बर्मिंघम (यूके), पेरू में अब तक प्रति व्यक्ति कोविड मौतों की संख्या सबसे अधिक है। प्रत्येक 100,000 आबादी के पीछे, 596 की मृत्यु कोविड से हुई है। अगला सबसे अधिक प्रभावित देश हंगरी है, जिसमें प्रति 100,000 लोगों पर 307 मौतें होती हैं।

खेल32 खेल-महिला-भूमिका

ऐश बार्टी की विंबलडन जीत स्वदेशी खेल प्रेमियों और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया), लंदन में सप्ताहांत में, एक सुखद संयोग हुआ, जब इवोन गुलागोंग कावले की पहली विंबलडन जीत की 50 वीं वर्षगांठ पर, एशले बार्टी ने अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।

वि11 जलवायु-शार्क-दांत

करोड़ों साल पहले अंटार्कटिका में गुम प्राचीन शार्क के दांत जलवायु इतिहास के साक्षी

मर्सिड (अमेरिका), करोड़ों साल पहले, अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पानी में रहने वाली सैंड टाइगर शार्क समुद्र तल में एक संपन्न समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा थी।

वि6 वायरस वैक्सीन पासपोर्ट

क्या कोविड-19 वैक्सीन पासपोर्ट उचित हैं?

पोर्ट्समाउथ (ब्रिटेन), 18 साल की उम्र में मैंने बहुत उत्साह से अपना सामान बांधा और पश्चिम अफ्रीका के तट पर एक चैरिटी अस्पताल के जहाज पर काम करने निकल पड़ा। रवाना होने से पहले मुझे पीत ज्वर, हेपेटाइटिस बी, एमएमआर और टेटनस/डिप्थीरिया सहित आवश्यक टीकों की एक सूची दी गई, जो मुझे यात्रा से पूर्व लगे होने चाहिएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).