दोपहर तीन बजे तक के मुख्य समाचार
दि4 वायरस मामले
नयी दिल्ली, दो मई शनिवार को दोपहर तीन बजे तक की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -
दि4 वायरस मामले
देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 1,218 हुई, संक्रमितों की संख्या 37,336 पर पहुंची
नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,218 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 37,336 तक पहुंच गई है।
दि15 वायरस प्रधानमंत्री लीड थाईलैंड
प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री से कोविड-19 संकट पर चर्चा की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत और थाईलैंड कोविड-19 से उत्पन्न हुई चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे।
अर्थ3 वायरस वित्त मंत्रालय जनधन
महिला जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार से उपलब्ध : वित्त मंत्रालय
नयी दिल्ली, महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी।
दि16 प्रियंका पीएम केयर्स
‘पीएम केयर्स’ कोष का सरकारी ऑडिट होना चाहिए: प्रियंका
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि आम लोगों कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के तौर पर पैसे लिए जा रहे हैं और ऐसे में ‘पीएम केयर्स’ कोष का सरकारी ऑडिट होना चाहिए।
दि19 दिल्ली वायरस जैन
दिल्ली में सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में रहेंगे : जैन
नयी दिल्ली, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में रहेंगे।
प्रादे39 महाराष्ट्र लॉकडाउन छात्र
कोटा से 74 छात्रों को लेकर चार बसें पुणे पहुंची
पुणे, लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे महाराष्ट्र के 70 से अधिक छात्रों को शनिवार तड़के चार बसों में पुणे लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे36 महाराष्ट्र लॉकडाउन श्रमिक मांग
महाराष्ट्र में हजारों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे, घर वापसी की मांग की
मुंबई, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में करीब 1,000 प्रवासी मजदूर शनिवार को सड़कों पर उतर आए और उन्होंने मांग की कि उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर वापस भेजने की व्यवस्था की जाए। इनमें से ज्यादातर भारत के उत्तरी हिस्सों के रहने वाले हैं।
प्रादे26 महाराष्ट्र वायरस लीड गुरुद्वारा
महाराष्ट्र: नांदेड़ गुरुद्वारे में 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले
औरंगाबाद, महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब में रहने वाले 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
वि9 वायरस चीन
चीन में कोरोना वायरस मामलों की संख्या घटकर एक हुई
बीजिंग, चीन, जहां घातक कोरोना वायरस सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में उभरा था, वहां कोविड-19 का बस एक नया मामला सामने आया है।
वि7 वायरस अमेरिका लीड दवा
एफडीए ने कोविड-19 मरीजों के इलाज में वायरल रोधी दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल को दी मंजूरी
वाशिंगटन, अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए वायरल रोधी दवा के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
वि3 उ.कोरिया किम
किम जोंग उन सेहत को लेकर लग रही अटकलों के बीच सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए
सियोल, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन प्योंगयांग के पास एक उर्वरक कारखाने का उद्घाटन करते हुए 20 दिन में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए जिससे उन अटकलों पर विराम लग गया कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं।
खेल1 खेल आईसीए
आईसीए ने 39 लाख रूपये जुटाये, कपिल और गावस्कर भी उसकी पहल में जुड़े
नयी दिल्ली, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे महान खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) के देशव्यापी लॉकडाउन के बीच करीब 30 जरूरतमंद क्रिकेटरों को वित्तीय रूप से मदद करने की पहल को अपना समर्थन दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

