विदेश की खबरें | वार्ता के लिये तेहरान पहुंचे संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के प्रमुख: ईरान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आईएईए में ईरान के दूत काजिम गरीबाबादी ने ट्वीट किया कि ग्रोसी शनिवार को यहां पहुंचकर दोपहर में तेहरान का दौरा करेंगे। इस दौरान उनका ईरान के उपराष्ट्रपति व देश के परमाणु संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी से मिलने का कार्यक्रम है।
आईएईए में ईरान के दूत काजिम गरीबाबादी ने ट्वीट किया कि ग्रोसी शनिवार को यहां पहुंचकर दोपहर में तेहरान का दौरा करेंगे। इस दौरान उनका ईरान के उपराष्ट्रपति व देश के परमाणु संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी से मिलने का कार्यक्रम है।
गरीबाबादी ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष संयुक्त वक्तव्य जारी करेंगे।
इब्राहिम रईसी के राष्ट्रपति बनने के बाद ग्रोसी की ईरान की यह पहली यात्रा होगी।
ईरान को पाबंदियों में छूट देने के बदले उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के मामले पर जून से वार्ता चल रही है। रईसी ने अगस्त में राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।
इस वार्ता में दो प्रमुख मुद्दों पर बात की जा रही है, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाई गईं पाबंदियों को हटाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फिर से पाबंदियां लगाया जाना शामिल है।
एपी जोहेब माधव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)