Maharashtra: महाराष्ट्र में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान उसके 1.51 करोड़ नय सदस्य बने
महाराष्ट्र में कम से कम 1.51 करोड़ लोगों ने हाल के एक अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता ली है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से रविवार को यह जानकारी दी.
नागपुर, 6 अप्रैल : महाराष्ट्र में कम से कम 1.51 करोड़ लोगों ने हाल के एक अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता ली है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से रविवार को यह जानकारी दी. बावनकुले यहां भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान एक लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सभी सदस्यों के लिए पार्टी पहचान पत्र बनाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1.51 करोड़ लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली. यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने पढ़ी शायरी, कहा – ‘दिल बहलाने के लिए ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है’
बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के इतिहास में, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी अध्यक्ष थे, तब पार्टी ने 97 लाख सदस्य बनाए थे और अब, पार्टी ने एक करोड़ से अधिक लोंगों को अपने साथ जोड़ा है. उन्होंने अभियान की सफलता के लिए महाराष्ट्र भाजपा के बूथ (मतदान केंद्र स्तर के) अध्यक्षों और पदाधिकारियों की सराहना की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

