जरुरी जानकारी | एचडीएफसी लाइफ का मुनाफा पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढृकर 451 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढृकर 451 करोड़ रुपये हो गया है।

निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी ने अप्रैल-जून 2019 में 425 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

एचडीएफसी लाइफ ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल प्रीमियम संग्रह 10 फीसदी घटकर 5,863 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 6,536 करोड़ रुपये था।

बीती तिमाही के दौरान पहले साल का प्रीमियम संग्रह भी घटकर 1,021.83 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 1,326.58 करोड़ रुपये था। इसे नए कारोबार में मंदी का संकेत मिलता है।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

कंपनी ने बताया कि उसने कोरोना वायरस महामारी के चलते मृत्यु दर में किसी प्रतिकूल असर के संबंध में 41 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

एचडीएफसी लाइफ की प्रबंधनिदेशक एवं मुख्य कार्यपालक विभा पाडलकर ने कहा कि कंपनी कोविड19 महामारी से उत्पन्न हालात का सामना करने के लिए अपना समायोजन कर रही है। बुनियादी स्तर पर अब सुधार हो रहा है ताथ कारोबार माह दर माह तेज होने लगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\