एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी को प्रस्तावित विलय के लिए मिली एनएचबी की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवासीय ऋण प्रदाता एचडीएफसी लिमिटेड को अपने सहायक एचडीएफसी बैंक के साथ विलय के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) से मंजूरी मिल गई है।

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी को प्रस्तावित विलय के लिए मिली एनएचबी की मंजूरी

नयी दिल्ली, नौ अगस्त आवासीय ऋण प्रदाता एचडीएफसी लिमिटेड को अपने सहायक एचडीएफसी बैंक के साथ विलय के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) से मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी देते हुए कहा कि एनएचबी ने एचडीएफसी की दो सहायक कंपनियों- एचडीएफसी इंवेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ विलय को भी मंजूरी दे दी है।

एचडीएफसी ने कहा, "हम सूचित करना चाहते हैं कि एनएचबी ने आठ अगस्त, 2022 को जारी अपने पत्र के जरिये एचडीएफसी की प्रस्तावित योजना के लिए अनापत्ति पत्र दे दिया है।"

संपत्ति के आकार के लिहाज से देश के सबसे बड़ी आवास ऋणदाता कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड को एचडीएफसी बैंक के साथ प्रस्तावित विलय पर भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड और स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई और बीएसई) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

हालांकि यह विलय योजना अभी भी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, एनसीएलटी और दोनों कंपनियों के संबंधित शेयरधारकों और लेनदारों समेत विभिन्न वैधानिक और नियामकों की मंजूरी के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).