एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का तीसरी तिमाही शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 8,760 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ... एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 8,760 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का तीसरी तिमाही शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 8,760 करोड़ रुपये रहा

मुंबई, 16 जनवरी देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ... एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 8,760 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 18.09 प्रतिशत बढ़कर 8,758.29 करोड़ रुपये रहा।

एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 37,522 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 36,039 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन की अगुवाई में यह पहला तिमाही नतीजा है। इस दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 0.81 प्रतिशत रहीं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.42 प्रतिशत तथा पिछली सितंबर तिमाही में 1.08 प्रतिशत पर थीं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).