एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ के पार
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान आठ लाख करोड़ रुपये के पार हो गया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का पहला बैंक है.
नयी दिल्ली, 25 नवंबर: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का बाजार पूंजीकरण बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान आठ लाख करोड़ रुपये के पार हो गया. इस उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का पहला बैंक है. बीएसई (BSE) पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 8,05,742 करोड़ रुपये हो गया.
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) है और दूसरा स्थान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) (TCS) का है.
यह भी पढ़े: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 13,100 के पार
इस साल अब तक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 15.11 फीसदी की तेजी आई है. एचडीएफसी बैंक, बाजार पूंजीकरण के मामले में तीसरी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी है.
Tags
संबंधित खबरें
‘Thakur Hoon…Yahi Pe Thok Denge’: ठाकुर वाले बयान पर HDFC बैंक कर्मी आस्था सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद सफाई, बताया विवाद का पूरा सच; VIDEO
‘ठाकुर हूं... यहीं ठोक देंगे’: कानपुर में ग्राहक को धमकाने वाली HDFC बैंक कर्मचारी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई
मैं ठाकुर हूं, पंगा मत लेना : कानपुर में HDFC बैंक कर्मचारी ने ग्राहक को दी धमकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
SBI Share Price Today: शेयर बाजार खुलते ही एसबीआई में दिखी तेजी, ₹1,040 के स्तर को छूने की कोशिश
\