जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का समेकित लाभ 22.30 प्रतिशत बढ़कर 11,125 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 22.30 प्रतिशत बढ़कर 11,125.21 करोड़ रुपये हो गया।
मुंबई, 15 अक्टूबर निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 22.30 प्रतिशत बढ़कर 11,125.21 करोड़ रुपये हो गया।
बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 9,096.19 करोड़ रुपये रहा था।
देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत से अधिक होकर 10,605.78 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में उसका एकल शुद्ध लाभ 8,834.31 करोड़ रुपये रहा था जबकि अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में यह 9,196 करोड़ रुपये रहा था।
आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय एक साल पहले के 38,754 करोड़ रुपये से बढ़कर 46,182 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान उसका व्यय भी 22,947 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,790 करोड़ रुपये हो गया।
दूसरी तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) कुल खाते का 1.23 प्रतिशत रहीं जबकि एक साल पहले की दूसरी तिमाही में यह 1.35 प्रतिशत रही थी। अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में सकल एनपीए 1.28 प्रतिशत पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

