एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर, 2021 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर, 2021 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने शनिवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 41,436.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,438.47 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर कराधान के लिए 3,048.3 करोड़ रुपये के बाद बैंक ने 8,834.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 17.6 प्रतिशत अधिक है।

एकल आधार पर एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 7,513.1 करोड़ रुपये रहा था।

बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बैंक की एकल आय बढ़कर 38,754.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 36,069.42 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).