जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 7,922 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक का 2021-22 की पहली जून में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 7.922.09 करोड़ रुपये पहुंच गयां
मुंबई, 17 जुलाई निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक का 2021-22 की पहली जून में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 7.922.09 करोड़ रुपये पहुंच गयां
बैंक को एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 6,927.24 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।
हालांकि, पिछली मार्च तिमाही की तुलना में जून में समाप्त हुई तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ कम हो गया। जनवरी-मार्च तिमाही में यह 8,433.78 करोड़ रुपये था।
जून में समाप्त हुई तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 7,729.64 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,658.62 करोड़ रुपये था, जबकि मार्च, 2021 में समाप्त तिमाही में यह 8,186.51 करोड़ रुपये था।
अप्रैल-जून की तिमाही में बैंक की कुल आय एक साल पहले के 34,453 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 36,771 करोड़ रुपये हो गयी।
इस साल 30 जून, 2021 समाप्त हुई तिमाही में बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) अनुपात बढ़कर 1.47 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.36 प्रतिशत और मार्च तिमाही में 1.32 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

