मुंबई, 10 जून निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.05 प्रतिशत कम की है। यह कटौती हर अवधि की एमसीएलआर पर की गयी है।
बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें आठ जून से प्रभावी हैं।
यह भी पढ़े | Unlock 1: अनलॉक में बाहर घूमने वालों जरा ये पढ़ो, बेवजह बाहर बिल्कुल मत निकलो.
एचडीएफसी बैंक के अनुसार एक दिन के लिये एमसीएलआर को कम कर 7.30 प्रतिशत जबकि एक महीने की अवधि के लिये 7.35 प्रतिशत किया गया है।
एक साल की एमसीएलआर अब 7.65 प्रतिशत होगी। ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज इसी से जुड़े होते हैं। वहीं तीन साल की एमसीएलआर अब 7.85 प्रतिशत होगी।
रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में कटौती के बाद अन्य बैंकों के एमसीएलआर में कटौती के बीच एचडीएफसी ने यह कदम उठाया है। कोविड-19 महामारी और ‘लॉकडाउन’ से अर्थव्यवस्था को उबारने और उसे पटरी पर लाने के लिये आरबीआई मार्च से अबतक प्रमुख नीतिगत दर (रेपो) में 1.15 प्रतिशत की कटौती कर चुका है।
बैंक हर महीने अपनी एमसीएलआर की समीक्षा करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY