एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का पहली तिमाही का मुनाफा 2.4 प्रतिशत घटकर 568 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 2.4 प्रतिशत घटकर 568 करोड़ रुपये रहा है।

जरुरी जानकारी | एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का पहली तिमाही का मुनाफा 2.4 प्रतिशत घटकर 568 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 15 जुलाई एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 2.4 प्रतिशत घटकर 568 करोड़ रुपये रहा है।

एचडीएफसी बैंक की अनुषंगी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 582 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने कहा कि 30 जून, 2025 तक उसकी कुल शुद्ध आय 2,726 करोड़ रुपये रही, जबकि 30 जून, 2024 तक यह 2,387 करोड़ रुपये थी, जो 14.2 प्रतिशत की वृद्धि है।

30 जून, 2025 तक इसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 1,09,690 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 14.7 प्रतिशत अधिक है।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि 30 जून, 2025 तक, उसकी शुद्ध ब्याज आय 2,092 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,768 करोड़ रुपये थी, जो 18.3 प्रतिशत की वृद्धि है।

कंपनी का कुल कर्ज 30 जून, 2025 तक 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1,09,342 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 95,629 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).