जरुरी जानकारी | एचसीएल की रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला, मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नडार मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया और कोटक वेल्थ द्वारा तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की सूची में 36,600 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं।

मुंबई, तीन दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नडार मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया और कोटक वेल्थ द्वारा तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की सूची में 36,600 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं।

इस सूची में कम से कम 100 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली 100 महिलाओं को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 31 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इनमें से छह पेशेवर प्रबंधक और 25 उद्यमी हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

अपने दम पर इस स्थान पर पहुंचने वाली महिलाओं की श्रेणी में मजूमदार-शॉ सबसे आगे हैं। उनके बाद 11,590 करोड़ रुपये की संपदा के साथ जोहो की राधा वेंबु का स्थान है। अरिस्ता नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल 10,220 करोड़ रुपये की संपदा के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

दिलचस्प तथ्य यह है कि इस सूची में पहले तीन स्थान पर शामिल मजूमदार-शॉ, उल्लाल और वेंबु हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में भी हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

सूची में शामिल महिलाओं की औसत आयु 53 साल है। 100 की सूची में 19 महिलाएं 40 साल से कम उम्र की हैं। अमीर महिलाओं की कुल संपदा 2.72 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

दो महिलाएं ऐसी हैं जो यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर मूल्य से अधिक की स्टार्टअप कंपनी) की प्रवर्तक हैं। इनमें रिटेलर नायका की फाल्गुनी नायर की संपत्तियां 5,410 करोड़ रुपये और बायजू की 34 वर्षीय दिव्या गोकुलनाथ की संपदा 3,490 करोड़ रुपये है।

देश के कुछ परिवार ऐसे हैं जिनकी एक से अधिक महिलाएं अमीरों की सूची में शामिल हैं। अपोलो हास्पिटल्स एंटरप्राइज की चार और गोदरेज समूह की तीन महिलाएं सूची में शामिल हैं।

विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए, तो फार्मा क्षेत्र से 13, कपड़ा और परिधान क्षेत्र से 12 और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से नौ महिलाएं इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। सूची में 32 महिलाएं मुंबई, 20 नयी दिल्ली और 10 हैदराबाद से हैं।

इन 100 में से कुछ ही महिलाओं ने परमार्थ कार्यों के लिए योगदान देने वालों की सूची में जगह बनाई है। इनमें थर्मेक्स की अनु आगा और मेहर पद्मजी और मजूमदार शॉ के अलावा हीरो फिनकॉर्प की रेणु मुंजाल तथा यूएसवी की लीना गांधी तिवारी का नाम आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट